सिंगोली चारभुजा फुल डोल महोत्सव कि बैठक संपन्न

आकोला (रमेश चंद्र डाड) सिंगोली चारभुजा देवस्थान विभाग आत्मनिर्भर मंदिर सिंगोली चारभुजा में देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त गिरीश बच्चानी के निर्देशानुसार तीन दिवसीय फूलडोल महोत्सव तैयारी बैठक मेला सुझाव समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के सानिध्य में आयोजित हुई । मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में चेत्र बुदीअमावस्या दिनांक18 मार्च से 20 मार्च तक होने वाले फूलडोल महोत्सव के लिए लाइटिंग डेकोरेशन रोशनी व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, बैंड बाजा, हाथी, घोड़ा, ऊंट, जुलूस व्यवस्था, भजन गायक कलाकार, कवि सम्मेलन द अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व पूर्व बकाया भुगतान पर भी चर्चा की गई । महोत्सव में 18 मार्च को कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा कविता पाठ करने पर चर्चा की गई । मुख्य आयोजन 19 मार्च को भजन संध्या के आयोजन में नवीनतम तकनीकी के वाद्य यंत्रों के साथ भजन गायक कलाकारो के बारे में चर्चा की गई । मंदिर परिसर की आकर्षक पेंटिंग ,लाइटिंग ,भजन संध्या प्रांगण में आकर्षक डोम बनाना ,वाहन पार्किंग , प्रचार प्रसार सामग्री , सुरक्षा व्यवस्था , श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर जल व्यवस्था ,आसपास के सभी गांवों में बड़े होल्डिंग प्रचार प्रसार के लिए लगाने , वाहनों द्वारा लाउडस्पीकर पर प्रचार प्रसार करने पर चर्चा की गई । तीन दिवसीय फुलडोल महोत्सव के संपूर्ण खर्च के लिए देवस्थान विभाग से 20 लाख रुपए स्वीकृत करने का प्रस्ताव लिया गया । सभी सरकारी विभागों को फूलडोल महोत्सव की व्यवस्थाओं में सहयोग करने पर चर्चा की गई । बैठक में मेला सुझाव समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ,भारत सिंह, पंचायत प्रशासक राकेश कुमार आर्य ,उप प्रशासक लादू लाल वर्मा ,मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी , पूर्व सरपंच श्यामलाल सेन ,पूर्व उप सरपंच राधेश्याम सेन ,हरिशंकर पाराशर ,राजेंद्र कुमार ओझा , दिनेश कुमार सेन ,मंदिर भंडारी सुरेंद्र कुमार पाराशर , मुरली पाराशर राजेंद्र प्रजापत ,रामनिवास आर्य सहीत श्रद्धालु उपस्थित थे ।
