दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद द्वारा मनाया गया सीता नवमी उत्सव

दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद द्वारा मनाया गया सीता नवमी उत्सव

भीलवाड़ा। दुर्गा वाहिनी द्वारा संजय कॉलोनी शक्ति साधना केंद्र पर सीता नवमी के उत्सव कार्यक्रम किया गया जिसमे ओमकार उच्चारण के साथ ही भारत माता की तस्वीर पर कुमकुम तिलक लगा कर शुभारंभ किया उसी के साथ काव्य गीत ,विजय महामन्त्र ,दुर्गावाहिनी विभाग पालक खुशबू शुक्ला दीदी द्वारा माता सीता के आदर्श पर बौद्धिक दिया गया

दीदी द्वारा बताया गया की मां सीता ने वनवास जीवन जीते हुए इतनी कठिनाइयों में धैर्य विनम्रता रखी किस तरह राक्षसों के बीच लंका में रावण से अपने अद्भुत साहस के साथ अपने सतीत्व की रक्षा की वह हमेशा श्री राम जी के दृढ़संकल्प के साथ रही आज हर नारी को अपने अंदर माता सीता की तरह चरित्र वान ,शीलवान, धैर्यवान, स्वाभिमान बना रहना चाहिए रावण रूपी जिहादी मानसिकता के लोग कभी भी हिंदू नारी को अबला समझकर अपहरण करने का सामर्थ्य नहीं कर पाएंगे यदि सीता माता जैसा चरित्र हमारे अंदर है मां पद्मिनी जैसा सतीत्व हमारे अंदर है तो हमें कोई हरण नहीं कर पाएगा। कार्यक्रम का समापन दुर्गा वाहिनी प्रार्थना व जयगोष के साथ किया गया।

दुर्गावाहिनी महानगर संयोजिका सोनल जी, सह संयोजिका शिवानी जी, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख वैदेही जी ,बाल संस्कार केंद्र प्रमुख कला जी,प्रखंड संयोजिका भावना जी , माया जी सपना जी करिश्मा जी वेदिका जी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story