राजनीतिक पहचान बढ़ाने के लिए सामाजिक एकता जरूरी - झींगा

राजनीतिक पहचान बढ़ाने के लिए सामाजिक एकता जरूरी - झींगा
X

भीलवाड़ा, ।राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे सामाजिक और राजनीतिक पहचान सशक्त होती है। उन्होंने सामाजिक एकता को राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने की आधारशिला बताते हुए सभी वर्गों से संगठित रहने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री झींगा के भीलवाड़ा आगमन पर जिला स्वर्णकार समाज द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। वे उदयपुर संभाग के सामाजिक दौरे पर जाते समय होटल ग्रैंड वसंते के पास ग्रीनपार्क कॉलोनी स्थित जिला कोषाध्यक्ष शंभूदयाल कड़ेल एवं प्रहलाद कड़ेल के आवास पहुंचे, जहां समाजजनों ने आत्मीय स्वागत किया।

समारोह में प्रदेश मंत्री अनिल डसाणिया, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्य दिलीप सोनी, जिला प्रभारी कृष्णकांत मलेंडिया, जिलाध्यक्ष उच्छब लाल बिच्छी, महामंत्री सी.पी. सोनी, नगर उपाध्यक्ष प्रभुलाल सोलीवाल सहित पूर्व पदाधिकारी सत्य नारायण डसाणिया,

कैलाश बैनाथिया, विष्णु बैनाथिया ,अरुण डसाणिया, कैलाश चंद्र डसाणिया (डीआईसी), अनिल सिकड़ ,सत्य नारायण जंगवाल ,कन्हैया लाल जगवाल, अजय सोनी,

आदि समाजजनों ने झींगा को उपरना व मेवाड़ी साफा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

बैठक में संगठनात्मक चुनावों पर विस्तृत चर्चा हुई। तहसील, नगर और जिला स्तर पर चरणबद्ध व लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव कराने पर सहमति बनी। प्रदेश महामंत्री ने आश्वस्त किया कि जिला स्तरीय चुनावों के लिए शीघ्र प्रभारी, पर्यवेक्षक व निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

अंत में कड़ेल परिवार की ओर से शंभूदयाल, प्रहलाद एवं श्यामसुंदर ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Next Story