समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने किया नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण

विश्वास सेवा संस्था नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बराड़ा मे समाज कल्याण विभाग के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र गढ़वाल ने आज निरीक्षण किया। संस्था अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में भर्ती मरीजों की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली और नशे की लत को छुड़ाने के संबंध में किए जाने वाली गतिविधियों, भोजन व्यवस्था, लाइब्रेरी,मनोरंजन के साधनो, ईनडोर व आउटडोर गेम के बारे में जाना। संस्था मे भर्ती मरीजों को किस प्रकार नशे की समस्या से निजात दिलाते है इसकी पूरी जानकारी ली। उन्होंने संस्था में भर्ती मरीजो से बातचीत की व यहां पर उन्हें किस प्रकार की व्यवस्था मिलती है उसकी जानकारी ली। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष शोभा लाल धाकड़ काउंसलर ऋतुराज शर्मा भी उपस्थित रहे। मरीजों को नशा छोड़ने के संबंध में प्रेरित किया जिससे वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। पुष्पेन्द्र सिंह,कालू लाल धाकड़,दिग्विजय सिंह व राधेश्याम धाकड़ उपस्थित थे।