चैत्र नवरात्रि स्थापना और नवसंवत्सर पर गूंजे भक्ति के सुर

चैत्र नवरात्रि स्थापना और नवसंवत्सर पर गूंजे भक्ति के सुर
X

भीलवाड़ा -कोहिनूर सेवा समिति के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन स्थित सेठ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में चैत्र नवरात्रि स्थापना व नव संवत्सर के उपलक्ष्य पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ।

समिति के प्रदेश संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक अदालत सदस्य शांतिलाल जैन थे, अध्यक्षता समाज सेवी जगदीश बाबू मानसिंहका ने की तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.उषा अग्रवाल थी।शुभारंभ भजन गायिका पायल साल्वी की सरस्वती वंदना से हुआ वही एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिय।

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए शांतिलाल जैन ने बताया कि हमें सनातन धर्म को समझना चाहिए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए जरूरी है कि हम कुसंस्कारों की जगह सु संस्कारों की स्थापना करें तभी हम सही मायने में नवसंवत्सर का स्वागत कर पाएंगे. कवि ओम उज्जवल ने भारत है जन्मभूमि वीरों की है कर्म भूमि कविता पढ़कर खूब वाह-वाह लूटी।

कांग्रेसी नेता राजेंद्र जैन ने..मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों में.. भजन प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। शहर प्रभारी रामचंद्र मुंदडा ने... कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना..., पायल साल्वी ने हर एक संकट का हल होगा आज नहीं तो कल होगा... प्रस्तुत का जबरदस्त रंग जमाया। दिव्या जैन ने दीनानाथ मेरी बात छानी कोणी तेरे से, प्रख्यात भजन गायक राजेंद्र सिंह देश प्रेमी ने.. सखी री में तो प्रेम दीवानी मेरा दर्द न जाने कोय, सुरेश नागौरी ने.. जिणी-जिणी उड़े रे गुलाल सांवरिया थारा मंदिर म, इसके साथ ही मीना सोनी, पिंकी शर्मा व हंसा नागौरी ने भी एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। बेहतरीन संचालन कवि रामनिवास रोनी राज ने किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील स्वर्णकार, पूर्वी शहर अध्यक्ष अनीता पहाड़िया, महासचिव दुर्गा लाल सोनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोह. हमीद शेख,भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, रक्तवीर भगत प्रजापत, सुरेश सालवी, गोपाल सोमानी, राधेश्याम शर्मा जयप्रकाश खोईवाल, श्याम बी घारू राकेश साहू, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे, अंत में शहर अध्यक्ष छीतर मल गेंगट ने सभी का आभार प्रकट किया।

Next Story