सिंधी समाज के विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल: 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

भीलवाड़ा। अमर शहीद हेमू कालानी सिंधी शिक्षण संस्था (रजि.) द्वारा भगवान श्री झूलेलाल के 1077वें अवतरण दिवस चेटीचंड एवं अमर शहीद हेमू कालानी के 104वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सिंधी समाज के विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल की गई है।
अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने बताया कि संस्था ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2026 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी सिंधी बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से समाज में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
संस्था ने समाजजनों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे विद्यार्थियों के आवेदन पत्र संस्था कार्यालय में जमा करवाएं। आवेदन पत्र कार्यालय पर उपलब्ध हैं।
आवेदन के साथ आधार कार्ड की फोटो प्रति, विद्यालय परिचय पत्र की फोटो प्रति, बैंक पासबुक की फोटो प्रति, बोर्ड परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की फोटो प्रति लानी आवश्यक है।
यदि विद्यार्थी का स्वयं का बैंक खाता नहीं है, तो माता या पिता (किसी एक) के बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की प्रतियां सलंग्न करनी होगी।
विद्यार्थी कार्यालय समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अमर शहीद हेमू कालानी सिंधी शिक्षण संस्था, गोविंद धाम रोड, सिंधुनगर, भीलवाड़ा पर सम्पर्क कर सकते है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शंकरलाल मेठानी (मो. 98295-56028) से संपर्क किया जा सकता है।
संस्था ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय आवेदक का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि बैंक खाता अभिभावक के नाम पर है, तो संबंधित अभिभावक का भी उपस्थित होना आवश्यक रहेगा। यह पहल न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
