श्रीकृष्ण लीलाओं से हमें धर्म, कर्म, वैराग्य के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझने में मदद मिलती है: संत अर्जुन राम

भीलवाडा। शहर के शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में मंगरोप वाले काबरा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन संत अर्जुन राम ने नारद-व्यास संवाद, शुक्र-परीक्षित संवाद और भीष्म उपदेश का वर्णन किया। संत ने कहा की नारद जी ने व्यास जी को भागवत कथा की रचना के लिए प्रेरित किया, शुकदेव ने राजा परीक्षित को भागवत सुनाई, और भीष्म पितामह ने गंगा तट पर उपदेश दिए। इन तीनों प्रसंगों का भागवत कथा में महत्वपूर्ण स्थान है। कथा में विभिन्न भक्तों के उदाहरणों और श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के वर्णन से हमें धर्म, कर्म, ज्ञान और वैराग्य के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझने में मदद मिलती है। संत श्री ने शुक्र परीक्षित संवाद, कुन्ती स्तुती, भीष्म स्तुति प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि शुक्रदेव ने राजा परीक्षित को जीवन और मृत्यु के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक ज्ञानी व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्त होकर अपने कर्मों को निष्काम भाव से करता है। कुन्ती की स्तुतियाँ भक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण हैं, जिनमें उन्होंने भगवान कृष्ण के प्रति अपनी अनन्य श्रद्धा व्यक्त की। भीष्म पितामह ने शरशय्या पर लेटे हुए भी धर्म और सत्य के सिद्धांतों का पालन करते हुए भगवान कृष्ण की महिमा का गान किया, जो हमें कर्तव्यनिष्ठा और ईश्वर के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता है। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर भक्ति रस में डूबते हुए नृत्य करने लगे। कथा के अंत में संत द्वारा प्रेमप्रकाश मोदी, चांदमल बाहेती, भागचंद बाहेती, कैलाश बाहेती, सुरेश अटल, बालमुकुंद राठी, मिश्रीलाल डागा, महेश बाहेती, प्रेमनारायण मालपानी, बिरजू अजमेरा, प्रकाश मंत्री, रामजस बिरला, राधेश्याम सोमानी, श्याम डाड, सत्यनारायण भंडारी, प्रहलाद पुंगलिया, सुशील पुंगलिया, कृष्ण कुमार, संतोष, सुशील गगड़, राजेंद्र आगाल, रामेश्वर लाल सोमानी, रमेश सोमानी द्वारा संत अर्जुनराम को माला अर्पण की गई इसी दौरान संत ने आगुतक अतिथियों एवं मेहमानों को दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही इस दौरान आयोजन कर्ता काबरा परिवार के कैलाश चन्द्र काबरा व परिवारजनो ने सभी प्रधारे हुए अतिथियो एवं भक्तो का स्वागत - अभिनंदन किया गया। कथा 5 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।