भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

भीलवाड़ा |राजस्थान प्रदेश कोली समाज ऑफिसर्स सोसाइटी भीलवाड़ा शाखा ने वीरांगना झलकारी बाई सभागार भीलवाड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर का प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और समाज के भविष्य को रोशन करने का संकल्प लिया।
इस दौरान राजस्थान प्रदेश ऑफिसर सोसाइटी के सदस्य डॉ. सहवाल साहब और डॉ. राज कुमार खंडेलवाल ने कोली समाज शिक्षा जागृति परिषद के सहयोग की सराहना की और कहा कि यह आयोजन समाज के युवाओं को प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में ऑफीसर्स सोसायटी अध्यक्ष रमेश चंद्र कोली, कोली समाज अध्यक्ष राम चंद्र फतेहपुरिया, शिक्षा जागृति परिषद सदस्य राजेंद्र आमेरियां, रमेश कोली, उदयलाल सुनारिया, कुणाल कोली, पलक महावर, साक्षी कोली, और मनीषा कोली आदि उपस्थित रहे।
