भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र एवं पूर्व प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेघवंशी 6 अक्टूबर को भीलवाड़ा में

भीलवाड़ा -भीम आर्मी भारत एकता मिशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र हटवाल एवं पूर्व प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मेघवंशी अलगवास 6 अक्टूम्बर 2024 को भीलवाड़ा में कार्यकर्ता के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन करेगें।

भीलवाड़ा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता रामेश्वर मेघवंशी उर्फ रमेश आजाद ने बताया कि अम्बेडकर सर्किल के पास सीरत सराय धर्मशाला भीलवाड़ा में भीम आर्मी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन 6 अक्टूम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। बैठक में भीलवाड़ा जिले में एस.सी./एस.टी. समाज पर होने वाले अत्याचारों, एफ.आई.आर. दर्ज ना होने के बढ़ते मामलों के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा।

Next Story