अग्रवाल वाटिका के उद्घाटन पर प्रदेश अध्यक्षा रूपा परसरामपुरिया ’भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित

भीलवाड़ा - पाली में अग्रवाल पंचायत पाली द्वारा नवनिर्मित ’अग्रवाल वाटिका’ के भव्य द्वि-दिवसीय उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर आयोजित ’भामाशाह सम्मान’ समारोह में भीलवाड़ा की शान और अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की प्रदेश अध्यक्षा रूपा परसरामपुरिया को विशेष रूप से भामाशाह सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की राष्ट्रीय अध्यक्षा विनीता खेतावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिनके कर-कमलों द्वारा प्रदेश (भीलवाड़ा इकाई) अध्यक्षा परसरामपुरिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया और उन्होंने पाली के अग्रबंधुओं द्वारा निर्मित इस आधुनिक भवन और समाज हित में किए गए प्रयासों की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई।
प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. नीतू जालान ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपा परसरामपुरिया को मिला यह गौरवान्वित सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरी प्रदेश टीम के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की पूरी टीम ने अपनी प्रदेश अध्यक्षा को हार्दिक बधाई दी है एवं उनके नेतृत्व में समाज सेवा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
