उद्यान में अवैध पेड़ कटाई के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

उद्यान में अवैध पेड़ कटाई के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
X


भीलवाड़ा |आरके कॉलोनी स्थित सी-सेक्टर उद्यान में हरे-भरे विशालकाय पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे गंभीर पर्यावरण अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति के सार्वजनिक उद्यान में पेड़ों की कटाई करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में ठोस दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

जाजू ने कहा कि इस मामले में दोषियों को तुरंत चिन्हित कर ठोस कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक हरियाली को नुकसान पहुंचाने का साहस न कर सके।

जाजू के अनुसार वर्षों पुराने विशालकाय पेड़ केवल हरियाली नहीं होते, बल्कि इनमें अनेक पक्षियों का भी बसेरा होता है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि काटे गए पेड़ों के स्थान पर 5 गुने नए पौधे लगाकर उनका रखरखाव करे और इसकी राशि पेड़ काटने वाले दोषियों से वसूल की जाए।

Next Story