नगर निगम का कड़ा प्रहार: सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज

भीलवाड़ा | 20 किलो सिंगल use प्लास्टिक जब्त कर 13,300 का जुर्माना लगाया, 1.51 लाख के नगरीय विकास कर की वसूली, गंदगी फैलाने वाले 82 व्यक्तियों पर ₹ 46,450 का जुर्माना, 50 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण हटाए, अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क एवं नाली की रिपेयर तीव्रता से जारी* जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत दिनांक 20 फरवरी 2026 को 20 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 13,300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान 1060 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल राशी 2.08 लाख का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 82 व्यक्तियों पर 46,450 रुपए का जुर्माना किया गया ,गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 3.31 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है एवं नगरीय विकास कर की 1.51 लाख रुपए की वसूली की गई, अभियान के दौरान कुल राशि 78.06 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते श्री गेस्ट हाउस से माणिक्य नगर चौराहे तक एवं आजाद चौक में अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए एवं 50 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण तोड़े गए। अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क एवं नाली का पुनर्निर्माण भी नगर निगम द्वारा तीव्र गति से जारी है एवं किसी स्थान पर अगर सड़क एवं नाली के मध्य कच्ची जगह स्थित है तो उस जगह पर भी निगम द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा, निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।
