मनरेगा बचाओ जनआंदोलन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मनरेगा बचाओ जनआंदोलन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
X

भीलवाड़ा।आज केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है । इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के जिला अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांडल- सुवाणा के द्वारा मनरेगा बचाओ जनआंदोलन के तहत आज सुबह 11 बजे रिछड़ा ग्राम पंचायत के छापरी गाव में, 12 बजे बड़ा महुआ, 1:30 बजे खायडा, 3 बजे सीदडीयास, 4:15 बजे कोदुकोटा, 5:30 बजे सुवाना में चोपाल, सभा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। जाट ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर इसे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकारों पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालने, योजना में जीरामजी का नाम कहीं पर भी लिखा हुआ लिखा हुआ होता तो कांग्रेस इसका विरोध नहीं करती, फिर भी आम जन को भ्रमित करने के उद्श्य से जीरामजी का सहारा लिया जा रहा हे और मनरेगा कानून में संशोधन जैसे प्रस्ताव गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के हक पर सीधा हमला हैं। कांग्रेस इन शर्तों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।हमारी माँग हे को जिस प्रकार सरकारी कर्मचारी को महीना भरते ही वेतन मिलता हे उसी प्रकार मनरेगा मजदूर को भी हप्ता भरते ही भुगतान मिले अगर भुगतान बकाया रहता हे तो उसका ब्याज देवे । कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा समन्वयक डॉ प्रदीप व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष विकास सूवलाका, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भेरू लाल बैरवा, कन्हैया लाल गाडरी, भेरू लाल सुवालका सरपंच रिछड़ा, बद्री लाल जाट सरपंच बड़ामहुआ, गोपाल लाल जाट सरपंच सीदडीयास, हिम्मत सुवालका पूर्वसरपंच कोदुकोटा, अमित चौधरी सरपंच सुवाना, मंडल अध्यक्ष सुशील चपलोत, पूर्व सरपंच जीवराज जाट, पूर्व सरपंच भंवर वैष्णव, सतु शर्मा पीपली, अमित जोशी, भोलू गाडरी, दुर्गा सिंह, शुभम जाट, धनराज जाट सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया।

Next Story