उदलियास क्षेत्र में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

उदलियास । उदलियास में मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज अंधड़, मेघ गर्जना और झमाझम बारिश के साथ कुछ देर तक छोटे बेर के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासकर गेहूं सरसों की फसल प्रभावित होने से किसान मायूस नजर आए। उदलियास सहित कई गांवों में मौसम का मिजाज बदला।
शिव सिंह सोलंकी ने बताया कि उदलियास में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे अचानक काली घटाएं छा गई और छह बजे के आसपास मेघ गर्जना व आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज अंधड़ और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर तक छोटे बेर के आकार के ओले भी गिरे। तेज अंधड़ के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। अचानक हुई बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों सरसों की कटाई कर रहे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। कटाई के दौरान हुई बारिश से फसल खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग की
