जवान मोहनलाल दमामी का आकस्मिक निधन कोटा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जवान मोहनलाल दमामी का आकस्मिक निधन कोटा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
X

राजेश शर्मा धनोप। कोटा में राजस्थान पुलिस विभाग में सेवाऐं दे रहे 52 वर्षीय जवान मोहनलाल दमामी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिसको अपने पैतृक गांव धनोप में कोटा पुलिस की मौजूदगी में लाया गया। धनोप खारी नदी शमशान में मृतक जवान को अंत्येष्टि दी गई। कोटा पुलिस के जवान तथा फुलिया थाना अधिकारी देवराज सिंह मय जाप्ता मुखाग्नि देते समय पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने राजकीय सम्मान के साथ राइफल से सलामी दी तथा अंतिम संस्कार किया गया। हम आपको बतादे कि मृतक पुलिस जवान मोहनलाल दमामी 1998 से कोटा पुलिस डिपार्टमेंट में 27 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे जिनका गुरुवार को देहांत हो गया। उनकी पत्नी ज्योति दमामी उम्र 50 वर्ष तथा इनके दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री मिताली दमामी 22 वर्ष तथा छोटी पुत्री गुनगुन दमामी 18 वर्ष की है जो दोनों कोटा अध्ययन कर रही है। दोनों पुत्रियां अविवाहित है। इनकी माता का नाम गुणसागर है जो बिल्कुल गरीब परिवार से है जिसकी उम्र लगभग 72 वर्ष है। मोहन के दो भाई है बड़ा भाई नोरत दमामी तथा छोटा भाई कैलाश दमामी है।

Next Story