चैत्र नवरात्रि में भक्ति की अलौकिक छटा, श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

चैत्र नवरात्रि में भक्ति की अलौकिक छटा, श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
X

भीलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण चरम पर है। इसी कड़ी में शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र में पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में रात्रि के समय विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है।

मंदिर के अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि मंदिर परिसर में रात्रि के समय में शतचंडी पाठ का आयोजन चल रहा है, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों और देवी स्तुति के साथ माँ दुर्गा की आराधना की जा रही है। इस दिव्य अनुष्ठान से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो रहा है। इसके साथ ही माता रानी को भोग लगाकर भक्तों के लिए आज विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया, जहां प्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओ ने पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे श्रद्धा का माहौल और भी मनमोहक बन गया है।

संतोष कुमार खटीक ने कहा कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन होने का अवसर मिल रहा।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन का लाभ लें और माँ दुर्गा एवं भैरवनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Next Story