सुथार पारोली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुथार पारोली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नियुक्त
X



पारोली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में की गई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के तहत पारोली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पद पर कमलेश सुथार को नियुक्त किया गया है।

दांतड़ा निवासी कमलेश सुथार को पारोली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बनाने पर दातड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जतायी है ।

सुथार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के करीबी माने जाते हैं।

कमल सुथार ने बताया की पार्टी ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

सुथार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर तथा जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का आभार जताया है।

Next Story