वृंदावन में स्वामी वामदेव जी महाराज का 'शताब्दी आनंद महोत्सव' 27 फरवरी से; जुटेगा संतों का समागम

भीलवाड़ा । ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि परमहंस स्वामी वामदेव महाराज की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर चैतन्य विहार स्थित 'श्री स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ' में तीन दिवसीय 'शताब्दी आनंद महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में देश भर से प्रख्यात संत, विद्वान और भक्त शिरकत करेंगे। ​ गोविंद सोडाणी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रंग भरनी एकादशी के पावन पर्व पर शुक्रवार, 27 फरवरी को 'श्री वृंदावन धाम परिक्रमा' और नाम संकीर्तन के साथ होगी। ​27 फरवरी (शुक्रवार) सायं 3 से 6 बजे तक श्री वृंदावन धाम परिक्रमा एवं नाम संकीर्तन। इसी दिन निःशुल्क विशाल कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। ​28 फरवरी (शनिवार) प्रातः 7 बजे पादुका पूजन और प्रातः 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। रात्रि 7 से 9 बजे तक हनुमद् आराधना मण्डल द्वारा 'सुन्दरकाण्ड पारायण' किया जाएगा।

​संत समागम (28 फरवरी - 2 मार्च): प्रतिदिन दो सत्रों (प्रातः 9-12 और दोपहर 3-6) में प्रबुद्ध संतों द्वारा सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और गीता के उपदेशों पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी। महोत्सव के दौरान 'शंकरभाष्याभिषेक:', 'सर्वदर्शन समन्वय' और 'मुस्लिम राजनैतिक चिंतन और आकांक्षाएं' जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों का विमोचन भी किया जाएगा। ​2 मार्च (सोमवार): महोत्सव का समापन दोपहर 1 बजे 'भण्डारा महाप्रसाद' के साथ होगा।

​विशेष सेवा कार्य:

​भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के सहयोग से आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर इस महोत्सव का मुख्य सेवा प्रकल्प है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांग जनों को कृत्रिम हाथ व पैर बनाकर लगाए जाएंगे इसके साथ ही वॉकर ,ट्राय साइकिल, छोटी वह बड़ी व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखियां, छड़ी वितरित किए जाएंगे। ​कार्यक्रम का आयोजन श्री वामदेव अखंड ज्योति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव में श्री महंत स्वामी श्री ज्ञानदेव सिंह जी महाराज (अध्यक्ष, श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल) और महामंडलेश्वर स्वामी आनंददेव महाराज (प्रबंधक) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़, अशोक मेवाड़ा, डॉक्टर उमेश शुक्ला तैयारी में जुटे हुए हैं।

Tags

Next Story