शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

भीलवाड़ा - दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब इंडिया का प्रांतीय शपथ ग्रहण एक निजी रिसोर्ट में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मल्टीपल सदस्य पूर्व नगर परिषद सभापति वी मंजू पोखरणा के नेतृत्व एवं सानिध्य में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर ईश वंदना व ध्वज वंदना कि गई। दो मिनिट का विश्व शांति के लिए मोन रखा गया एवं सामूहिक रुप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।
प्रांतीय महासचिव ममता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुतिकरण के साथ गणेश वंदना की गई। अतिथियों के सम्मान स्वरूप स्वागत गान प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वी मंजू पोखरणा द्वारा संगीतमय वातावरण व मधुर लहरों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष पद पर वी पुष्पा मेहता को प्रांत के 18वी क्लब की जिम्मेदारियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय महासचिव पद पर ममता शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर कविता लाटा, रीजन चेयरपर्सन पद पर मधु काबरा, चंद्रा रांका, पी आर ओ पद पर गुणमाला अग्रवाल, चीफ एडिटर अनिता आर्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्रांत के विभिन्न पदो पर पिंकी सोनी, शोभा चौधरी, मंजू सिंह, पवन जीरावला उसके बाद सभी वी क्लब के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को भी शपथ दिलाई गई। वी क्लब लाडली अध्यक्ष पद पर सुधा बुलिया, सचिव अंजना सिसोदिया, कोषाध्यक्ष मैना जैन, वी क्लब गौरव अध्यक्ष पद पर अर्चना सोनी, सचिव निशा सोनी, कोषाध्यक्ष लीला राठी, वी मैत्री से अध्यक्ष सीमा बाफना, सचिव प्रिया लोढा, कोषाध्यक्ष नेहा बोरदिया, वी क्लब रॉयल से कला कुदाल, नीलम लोढ़ा, अंजू कोठारी इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
’’सोच बदलो जीवन बदल जाएगा’’ प्रांत की पिन का विमोचन किया गया। लहरिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता ने अपने स्वागत भाषण में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं वर्ष पर्यंत वी क्लब के हितों के लिए सेवा कार्य एवं समर्पित रहते हुए सभी 18 ही क्लबो को वचनबद्ध किया कि वह हमेशा सहयोग पूर्ण वातावरण रखकर वी क्लब को अनेकों ऊंचाइयों की ओर ले जाएंगे। इसके बाद प्रथम कैबिनेट मीटिंग और स्कूलिंग काश सेशन रखा गया। प्रांतीय महासचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन आभा जाजू द्वारा किया गया, इसके पश्चात् सभी ने सामुहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। अंत में प्रांतीय महासचिव ममता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
