शीतलहर से बचाव हेतु किया स्वेटर वितरण

भीलवाड़ा | प्राज्ञ जैन महिला मंडल भीलवाड़ा के तत्वावधान में भीषण सर्दी को देखते हुए सेवा कार्य करते हुए विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ियों में स्वेटर वितरण किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष मधु मेड़तवाल और मंत्री मधु लोढ़ा ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
सेवा भारती बाल संस्कार केंद्र नेहरू विहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर शर्मा, हीरालाल टेलर, ललित कुमार जैन, सत्यनारायण स्वर्णकार, महावीर प्रसाद सोनी, विजय पोखरना और प्रभुलाल लक्षकार ने महिला मंडल द्वारा किए गए इस सुकृत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इसके साथ ही अहिंसा सर्कल आंगनबाड़ी, सांगानेरी गेट आंगनबाड़ी, सिविल लाइंस आंगनबाड़ी और शिवनगर आंगनबाड़ी में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। वहीं कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों को वूलन लोवर नोरत जी और शुभम बापना के सहयोग से प्रदान किए गए।
इस सेवा कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षिका बसंता डांगी सहित सुनीता पीपाड़ा, सुशीला दुगड़, नीलू पानगड़िया, किरण सेठी, अरुणा पोखरणा, नीलम सेठी और सुलेखा पीपाड़ा की सक्रिय उपस्थिति रही।
समाज सेवा से जुड़ी हर गतिविधि और भीलवाड़ा की हर हलचल से जुड़े रहने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। समाचार भेजें 9829041455 पर
