भीलवाड़ा में शिक्षक संघ का प्रदर्शन, बजट में नजरअंदाजी और सौतेले व्यवहार का आरोप, बजट की प्रतियां जलाई
X
By - मदन लाल वैष्णव |13 Feb 2026 3:54 PM IST
भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान कनिष्ठ शिक्षक सहायक द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जिला कलेक्ट्री मुख्यालय पर एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सीएम भजन लाल शर्मा के समर्थन में "हाय हाय" के नारे लगाए गए। शिक्षक संघ के सदस्यों ने बजट की प्रतियां जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट में उनकी मांगों और जरूरतों की अनदेखी की है। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा सौतेला व्यवहार किए जाने की भी शिकायत की गई।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को सरकारी ध्यान में लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है और जल्द सुधार की उम्मीद की जाती है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और उन्होंने एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज उठाई।
Tags
Next Story
