भीलवाड़ा में पारा लुढ़का, जल्द होगी मानसून की एंट्री, 21 से भारी बारिश का अलर्ट

भीलवाड़ा में पारा लुढ़का, जल्द होगी मानसून की एंट्री, 21 से भारी बारिश का अलर्ट
X


भीलवाड़ा सोमवार को भीलवाड़ा अजमेर, कोटा में जोरदार बारिश हुई। सड़कों पर लबालब पानी भर गया। जिससे पारा लुढ़कने के साथ ही उमस बढ़ी से राहत मिली हे राजस्थान में 21 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 व 22 जून को कोटा व भरतपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र से आगे बढ़ते हुए गुजरात के वड़ौदरा और दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश के भागों में पहुंच चुका है। आमतौर पर यहां से मानसून को राजस्थान तक पहुंचने में 3 दिन का समय लगता है। ऐसे में संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार तक यह राजस्थान में प्रवेश कर लेगा।

प्री मानसून की बारिश से राजस्थान में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। तीन दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच चल रहा था, वहीं अब सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है। सोमवार को राजस्थान में औसत अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर, अजमेर और भरतपुर में आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत से ऊपर हो गया है, जो बारिश की संभावना को दर्शा रहा है। वहीं अलवर में आर्द्रता 95 प्रतिशत, सीकर में 70, गंगानगर में 81 व अजमेर में 65 प्रतिशत दर्ज की गई है।


आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र ने आज कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।



Tags

Next Story