दस दिवसीय दशा माता की कहान‍ियां शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह

दस दिवसीय दशा माता की कहान‍ियां शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह
X

गुरलाँ (सत्यनारायण सेन)। धुलंडी से दशमी तक चलने वाले दस दिवसीय दशा माता पूजन का गुरलाँ स्थित बस स्टैंड पर सदाबहार महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र की महिलाएं महादेव मंदिर में दशा माता के थानक पर अगाध श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रही हैं। इस अवसर पर महिलाएं अपने घरों से दीपक, अगरबत्ती, कंकू, गुड़, गेहूं व अन्य पूजा सामग्री लाकर माता की पूरे भक्ति-भाव से पूजा कर रही हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन दशा माता की कथा सुनी जा रही है और महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे हैं। आस्था और भक्ति का यह पावन सिलसिला दशमी तक अनवरत चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत कई महिलाएं दस दिनों तक दशा माता का कठोर व्रत भी रख रही हैं। इस पावन अवसर पर मीरा सेन, मधु सेन, कान्ता दाधीच, उषा सेन, पायल सेन और कोमल सेन सहित क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं नियमित रूप से पूजा में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

Tags

Next Story