रूपाहेली में टेक्सटाइल पार्क को पर्यावरण स्वीकृति, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम

भीलवाड़ा। हुरड़ा तहसील स्थित रूपाहेली में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क को पर्यावरण विभाग ने पर्यावरण स्वीकृति (ईसी) दे दी है। रीको ने इसके बाद पार्क में बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क निर्माण और विद्युत कनेक्शन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

पार्क की जल आवश्यकताओं के लिए नगर निगम और रीको के बीच समन्वय बैठ चुका है। कुवाड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 3 एमएलडी ट्रीटेड पानी रूपाहेली को मिलेगा और 2 एमएलडी पानी सोनियाण क्षेत्र को। पेयजल के लिए जलदाय विभाग 300 केएलडी पानी उपलब्ध कराएगा। पार्क को 100 मेगावाट का विद्युत कनेक्शन भी मिलेगा।

20.86 हेक्टेयर में विकसित होने वाला यह ग्रीन पार्क 52,150 पौधों से हरियाली बढ़ाएगा और 18 रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। पर्यावरण सुधार और सीएसआर गतिविधियों पर कुल 4.84 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Tags

Next Story