दर्शकों को लुभा रही महिला कलाकारों की कृतियाँ

दर्शकों को लुभा रही महिला कलाकारों की कृतियाँ
X

भीलवाड़ा -

स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं एल.एन.जे. समूह के सहयोग से चल रही महिला प्रदर्शनी ’’फाल्गुनी’’ डब्ल्यू-25 के तीसरे दिन शहर के सैकड़ों कला प्रेमी अवलोकन करने पहुंचे।

जानकारी देते हुए संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि महिला चित्रकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों में वरिष्ठ चित्रकार मन्जू मिश्रा के अमूर्त रेखांकन, गीताजंलि वर्मा के ’’जॉय सेलर’’, सीमा सांखला के ’’जलरंग’’, ज्योति पारीक के ’’वुडकट प्रिन्ट’’, रेखा शर्मा के ’’कॉलोग्राफ’’, अंजली सुथार के ’’लाईन ड्राइंग’’, झलक रानी के ’’अतीत के खंडहर’’, अनु प्रजापत की ’’डॉट डाइंग’’, अनुष्का पाराशर के ’’रेखांकन’’, ऐश्वर्या यादव के ’’ग्राफिक्स’’, नेहा सोनी की ’’जीवन यात्रा’’, तनु धोबी व सानिया खान के ’’मोनोप्रिन्ट’’, ज्योति भरावा के ’’शिवा’’, आरती प्रजापति की ’’चारकॉल पोट्रेट’’, कृति कुमारी ’’सॉफ्ट पेस्टल’’, भूवि केशवानी के ’’अमूर्त चित्र’’, अवनी कोठारी के ’’बर्डस’’, आशी सोनी की ’’पेन्सिल डाइंग’’ दर्शकों को लुभा रही है।

पालिया के अनुसार यह कला प्रदर्शनी 12 मार्च तक प्रातः 11 बजे से सांय 8 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Next Story