मणिपुरी में राधा रूप वर्णन से दर्शक हुए मन्त्रमुग्ध

मणिपुरी में राधा रूप वर्णन से दर्शक हुए मन्त्रमुग्ध
X

भीलवाड़ा। स्पिक मैके एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किये जा रहे वर्कशॉप ड्रेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत सोमवार को मणिपुरी नृत्यांगना ककंणा सिंह की रा.बा.मा.वि. गांधीनगर एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आर.के. कोलोनी में प्रस्तुति हुई।

कैलाश पालिया ने बताया कि ककंणा सिंह ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत मणिपुरी में किया जाने वाला ’’लास्य’’ की प्रस्तुति में ’’राधा रानी’’ के रूप सौन्दर्य का वर्णन करते हुये छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद पुरूषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य में कृष्ण की माखन चोरी में बाल कृष्ण की माखन चोरी लीला का जीवन्त प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं को मणिपुरी की बारीकिया सिखाई और अन्त में मणिपुरी में किया जाना वाला (थांग-ता) मणिपुरी मार्शल आर्ट में तलवार चलाना आदि का भी प्रदर्शन किया।

अंतः में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधान चन्द्रप्रभा सिंह एवं विजयलक्ष्मी वर्मा नेकलाकार का आभार व्यक्त किया। कोर्डिनेटर अन्नु प्रजापत के अनुसार 24 सितम्बर को ककंणा की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 7.30 बजे रा.बा.उ.मा.वि. सुवाणा एवं द्वितीय प्रस्तुति प्रातः 9.30 बजे रा.उ.प्रा.वि. ईरास में होगी।

Next Story