अवधि से अयोध्या तक’’ चित्र प्रदर्शनी 24 जनवरी से

भीलवाड़ा -स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं ’’जवाहर फाउण्डेशन’’ के सहयोग से दिनांक 16 से 21 जनवरी तक ’’अरिंदम’’ कला शिविर में निर्मित्त कृतियों की विशाल कला प्रदर्शनी ’’अवध से अयोध्या तक’’ 24 से 28 जनवरी 2026 तक वकील कोलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में लगाई जायेगी।
संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकारों में गोवर्धन सिंह पंवार, मंजू मिश्रा, इकबाल हुसैन, सत्यनारायण सोनी, लोकेश जोशी, गीताजंलि वर्मा, गोपाल दास वैष्णव, कपिल खन्ना, हेमन्ता मीणा, मुकेश विश्वकर्मा, सत्येश विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, सौरभ सोनी, ज्योति पारीक, कैलाश पालिया के अलावा युवा कलाकारों में सुमित गुर्जर, अन्नू प्रजापत, अनुष्का पाराशर, झलक रानी, शांति लाल गाडरी, उमंग उपाध्याय, सुरभि पारीक, खुशी कंवर, बाल कलाकार भूवी केशवानी, धनिष्ठा चपलोत, रहमत खन्ना की कृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा।
कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 जनवरी 2026 को सांय 4 बजे महामण्डलेश्वर हंसाराम , हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतराम , निम्बार्क आश्रम के महंत बनवारीलाल शास्त्री, महन्त काठिया बाबा के कर कमलों द्वारा होगी।
