कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचे- सी आर चौधरी

कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचे- सी आर चौधरी
X



भीलवाड़ा, । राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में किसानों की समस्याओं, कृषि विकास कार्यक्रमों तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए किसानों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

उन्होनें कहा कि जिले में फसल उत्पादन, उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता, कीट-रोग नियंत्रण तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दियें उन्होने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में संचालित कृषि योजनाओं की प्रगति के बारे में प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, इस अवसर पर कृषि विभाग के सहित निदेशक विनोद कुमार जैन, उद्यान विभाग के उपनिदेशक शंकर सिंह राठौड़ आत्मा के परियोजना निदेशक संतोष तंवर, सहायक निदेशक धीरेंद्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक मुख्यालय किशन गोपाल जाट सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story