पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की जयंती कल कांग्रेस कार्यालय में मनाई जाएगी

भीलवाड़ा |राजस्थान की राजनीति के पुरोधा, सादगी, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की पावन जयंती कल पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई जाएगी।

इस अवसर पर भीलवाड़ा शहर के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, माननीय विधायकगण व विधायक प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, तथा पूर्व व वर्तमान सभी कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में पधारकर स्व. शिवचरण माथुर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा (राजस्थान) में प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा।

*कार्यक्रम विवरण:*

- दिनांक: 14 फ़रवरी 2026

- समय: प्रातः 10:30 बजे

- स्थान: गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा (राजस्थान)

इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर स्व. शिवचरण माथुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

Next Story