भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

X
By - vijay |3 Jan 2026 4:19 PM IST
भीलवाड़ा, । भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती भीलवाड़ा में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। फूले सेवा संस्थान एवं राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति परिसर में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जया चौहान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में फूले अनुयायी उपस्थित रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से समाज सुधार का संकल्प लिया।
Next Story
