ठंड के कारण आइसक्रीम कारोबार प्रभावित, गांवों में खड़े दिख रहे टेंपो

ठंड के कारण आइसक्रीम कारोबार प्रभावित, गांवों में खड़े दिख रहे टेंपो
X

भीलवाड़ा (कैलाश चंद्र शर्मा)। इस वर्ष कड़ाके की ठंड का असर आइसक्रीम कारोबार पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हर साल जनवरी माह में आइसक्रीम का व्यवसाय करने वाले व्यापारी कमाई के उद्देश्य से अन्य शहरों की ओर रुख करते हैं, लेकिन इस बार अधिक ठंड पड़ने के कारण आइसक्रीम विक्रेताओं के टेंपो गांवों में ही खड़े नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ठंड के चलते आइसक्रीम की मांग में भारी कमी आई है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। आमतौर पर इस समय तक व्यापारी दूसरे क्षेत्रों में जाकर अपना कारोबार शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार मौसम की मार के चलते उन्हें गांवों में ही रुकना पड़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आइसक्रीम की बिक्री कम होने से कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारी अब मौसम में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका कारोबार दोबारा पटरी पर लौट सके।

Next Story