गोविन्दपुरा देवनारायण भगवान मंदिर शिखर पर कलश स्थापना के साथ ही हवन यज्ञ की पूर्णाहुति

गोविन्दपुरा देवनारायण भगवान मंदिर शिखर पर कलश स्थापना के साथ ही हवन यज्ञ की पूर्णाहुति
X

भीलवाड़ा। चांदरास ग्राम पंचायत के गोविन्दपुरा ग्राम में नवनिर्मित श्रीं गुड़ा का देवनारायण भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कलश स्थापना का आयोजन किया गया। घोड़ास डांग के हनुमानजी के महंत साकेत बिहारी दासजी महाराज के सानिध्य में पंडित यज्ञाचार्य अभिषेक शास्त्री एवं भवानी शंकर शर्मा व पांच पंडितों के मुखारविंद से उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः 8.15 शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर के पर कलश स्थापना के बाद पांच दिवसीय पंचकुंडीय हवन यज्ञ की पुर्णाहुति की गई।

31 यजमान जोड़ों ने देवनारायण भगवान नाम की आहुतियां दीं।छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।उसके बाद 51 हरि प्रभात फेरीयो का समागम के बाद देवधणी दरबार देवनारायण भगवान मंदिर से शौभायात्रा प्रारंभ हुई जो पुरे गांव में निकाली गई। शौभायात्रा में गांव की महिलाएं पुरुष सभी नर नारी बैंड बाजे की धुन पर नाचते झुमते नजर आ रहे थे। शौभायात्रा में देवधणी देवनारायण की जयकारे लगाते हुए चल रहे थें।जगह-जगह पर शौभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।ओर गर्मी को देखते हुए शौभायात्रा में जगह जगह पर ठंडाई, ऋतु फ़ल केले,अल्पाहार, ठंडा पेयजल वितरण किया गया। शौभायात्रा तीनों खेड़ा गोविन्दपुरा से होती हुई पुनः देवनारायण भगवान मंदिर पर पहुंचकर महाआरती की ओर भगवान को भोग लगाकर दोपहर बाद महा प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें सभी देवनारायण भगवान के भक्तजनों ने प्रसाद लेकर उपवास खोला।यह समस्त आयोजन गोविन्दपुरा के देवनारायण भगवान के भक्तजनों द्वारा किया गया।

Tags

Next Story