आगामी तीन-चार दिन में ऐसा रहेगा राजस्थान में बारिस का हाल

भीलवाड़ा हलचल। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के लिए राजस्थान का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
➡️ उदयपुर और सिरोही जिले में 20 अगस्त को अतिभारी बारिश का अलर्ट** जारी किया गया है। वहीं जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश के तेज दौर की संभावना जताई गई है।
➡️ भीलवाड़ा जिले की बात करें तो यहां इस दौरान सूखे जैसे हालात बने रहने के आसार हैं और बारिश की संभावना बहुत कम बताई गई है।
➡️ मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय मानसूनी हवाओं का असर मुख्य रूप से दक्षिण राजस्थान पर रहेगा, जिसके चलते उदयपुर, सिरोही और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।
यानी आने वाले दिनों में जहां दक्षिण राजस्थान बारिश से भीग सकता है, वहीं भीलवाड़ा और आस-पास के जिलों में सूखा और उमस लोगों को परेशान करती रहेगी।
