सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन कांग्रेस ने स्कूली बच्चों के बीच मनाया

X

भीलवाड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर आज राजेंद्र मार्ग स्कूल, भीलवाड़ा में एक विशाल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 800 छात्रों को फल और बिस्कुट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिलाध्यक्ष शिवराम (जी.पी.) खटीक के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा गतिविधि को लेकर पूरे शहर के कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की संस्कृति सेवा और समाज के प्रति समर्पण की है। सोनिया गांधी जी के जनसेवा और त्याग के मार्ग पर चलते हुए आज हमने बच्चों के लिए यह छोटा सा प्रयास किया है।” कुणाल ओझा ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य बच्चों में खुशी बाँटना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

नेता प्रतिपक्ष धर्मन्द्र पारीक,संजय पेडीवाल, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल,अनिल राठी,विश्वनाथ पाराशर,मोहम्मद हारून रंगरेज ,शाबीर शेख,पार्षद वसीम शेख,निसार सिलावट,पार्षद श्याम लाल महोल्त्रा,राजकुमार पायक,गोरव शर्मा,गोपाल खटीक, शिव प्रकाश घावरी,इरशाद अंलारी,अनिता पहाड़िया,इरफान शेख,शाबीर नीलगर,रोकी खोईवाल,जगदीश,शिव चंडेवाल,विषय,विकास, सागर राठोड़,सुनिल गोरण, जितेश,रमेश सरवान,राहुल चन्देल, पार्टी के विविध पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाया। आयोजन स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण रहा और बच्चों में विशेष खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Tags

Next Story