राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा बीगोद पहुंची

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा बीगोद पहुंची
X

आकोला ( रमेश चन्द डाड) क्षैत्र में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा आज बीगोद पहुंची। विकास रथ यात्रा के साथ विधायक एवं भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

रथ पर लगी एलईडी के माध्यम से सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों का चलचित्र विकास का प्रदर्शित किया गया। विकास का चलचित्र बस स्टैंड पर सैकड़ों लोगों ने देखा।इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षैत्र में करोडो़ रूपए के विकास कार्य राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो वर्ष में हुए।

इस अवसर पर स्थानीय उपस्थित नागरिकों ने विधायक आदि माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर विधायक ने मांडलगढ़ में कल शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर स्वागत सम्मान में पहुंचने हेतु आमंत्रित किया।

सेवा सुशासन रथ का व्यापक दौरा जारी है। सेवा सुशासन रथ का उद्देश्य गावं गांव और ढ़ाणी तक पहुंच कर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार करना है।

बीगोद में विधायक के साथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी व आमजन मौजूद थे।

Next Story