श्री चंवरा के हनुमान जी का दान पात्र खोला: 1 लाख 95 हजार से अधिक की राशि निकली

श्री चंवरा के हनुमान जी का दान पात्र खोला: 1 लाख 95 हजार से अधिक की राशि निकली
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) । मेवाड़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर में शुभ अवसर पर आयोजित महाआरती के पश्चात मंदिर का दान पात्र (भंडारा) खोला गया। दान पात्र से कुल 1 लाख 95 हजार 917 रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस राशि की गणना की गई। इस अवसर पर मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष बालूराम अहीर, उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर और कोषाध्यक्ष सुरेश बसेर सहित प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

राशि गणना और दान पात्र खोलने के दौरान दिनेश पोरवाल, लादू लाल गुर्जर, सत्यनारायण लड्ढा, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, सोहन गाडरी, तारा शंकर जायसवाल, नारायण गुर्जर, गोदु धाकड़ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य श्रद्धालु और भक्त मौजूद थे। मंदिर कमेटी ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों और धार्मिक आयोजनों में किया जाएगा।

Tags

Next Story