नामदेव टाक क्षत्रिय दर्जी समाज का फागोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नामदेव टाक क्षत्रिय दर्जी समाज का फागोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
X

बिजयनगर (हलचल)। श्री नामदेव टाक क्षत्रिय दर्जी समाज बिजयनगर के नवयुवक मंडल द्वारा नामदेव भवन में फागोत्सव, होली मिलन, प्रतिभा सम्मान एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री मनोज रूनवाल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद फागोत्सव में समाज की महिलाओं और पुरुषों ने भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतिभाओं का सम्मान और विकास का संकल्प

इस अवसर पर स्थानीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, नवनियुक्त अधिकारियों और नव विवाहित युगलों को सम्मानित किया गया। समाज हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नामदेव भवन की द्वितीय मंजिल पर हॉल निर्माण की घोषणा की गई। इस पुनीत कार्य के लिए मेवाड़ महासभा परिवार मुख्यालय, भीलवाड़ा द्वारा ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसके लिए समाज ने आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नागौर जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना टेलर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष बालमुकुंद तोलंबिया ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संपादक कृष्ण कुमार बुला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल तोलंबिया, ब्यावर जिला अध्यक्ष, संरक्षक बालमुकुन्द कांवलिया, मदनलाल सर्वा एवं अध्यक्ष सुशील सर्वा मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत साफा, शाल और श्री विट्ठल नामदेव जी की तस्वीर भेंट कर किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील आर्य (सर्वा) ने अपनी द्विवार्षिक कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज उत्थान और भवन निर्माण का संकल्प दोहराया। साथ ही नवयुवक मंडल अध्यक्ष गणेश थूथगर ने भी अपनी नवीन कार्यकारिणी घोषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक महेंद्र पंवार और कोषाध्यक्ष सुशील कीजड़ा ने किया।

समारोह में सत्यनारायण रूनवाल, रमेश रूनवाल, दिनेश तोलंबिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम के सूत्रधार हरीश तोलंबिया, अशोक किन्जड़ा, मनोज रूनवाल, मुकेश सर्वा और राकेश रूनवाल की सेवाएँ सराहनीय रहीं।

Tags

Next Story