भीलवाड़ा में साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, 19 बेंचों में 20 हजार से ज्यादा मामलों का होगा निस्तारण

भीलवाड़ा में साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, 19 बेंचों में 20 हजार से ज्यादा मामलों का होगा निस्तारण
X

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशों के अनुरूप शनिवार को भीलवाड़ा जिला न्यायालय परिसर में साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत को लेकर सुबह से ही पक्षकारों और परिवादियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और कोर्ट परिसर में काफी भीड़ उमड़ रही है।

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल भार्गव ने बताया कि रालसा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में कुल 19 बेंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार 20 हजार से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर सुनवाई के लिए रखा गया है।

इन मामलों का मौके पर होगा निस्तारण

लोक अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकृति के प्रकरणों को शामिल किया गया है:

बैंक ऋण वसूली मामले

एमएसीटी (सड़क दुर्घटना दावा)

पारिवारिक विवाद एवं वैवाहिक प्रकरण

सिविल केस और चेक बाउंस मामले

धार्मिक एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण

सचिव भार्गव ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से सुबह से लोग पहुंच रहे हैं, उसे देखते हुए इस बार भीलवाड़ा पिछला रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने भीलवाड़ा के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक, बीमा और सिविल से जुड़े मामलों को आपसी सहमति और समझाइश के माध्यम से निस्तारित करवाकर समय और धन की बचत करें।

Next Story