दूल्हे ने लौटाया दहेज, केवल ₹1 शगुन लेकर बनाई मिसाल

दूल्हे ने लौटाया दहेज, केवल ₹1 शगुन लेकर बनाई मिसाल
X

भादू (भैरूलाल गर्ग)। निवासी राजेन्द्र सिंह ने अपनी पुत्री चेतना कंवर की सगाई करौली निवासी कालू सिंह उर्फ गणपत सिंह के साथ की। भांडावास से बारात लेकर दूल्हा भादु पहुंचा। तिलक और शादी समारोह के दौरान दुल्हन के परिवार द्वारा दिए गए ₹1 लाख 51 हजार के दहेज को दूल्हे ने स्वीकार करने से मना कर दिया।

उन्होंने हाथ जोड़कर पूरे पैसे लौटा दिए और शगुन के रूप में केवल ₹1 स्वीकार किया। दूल्हे ने कहा कि यह दुल्हन के पिता की मेहनत की कमाई है और उन्हें इसे लेने का कोई अधिकार नहीं है। दहेज वापसी के इस भावुक और अनुकरणीय कदम की लोगों ने खूब सराहना की।

Tags

Next Story