रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना शुरू, 19 फ़रवरी को पहला रोज़ा

भीलवाड़ा -मुस्लिम समुदाय का मुक़द्दस महीना रमजान-उल-मुबारक शुरू हो गया है। इंशाअल्लाह 19 फ़रवरी 2026 को पहला रोज़ा रखा जाएगा। इस बरकतों और रहमतों से भरे महीने में तमाम मुसलमान - मर्द, औरतें, बुज़ुर्ग, नौजवान और बच्चे रोज़ा रखकर अल्लाह तआला की इबादत में मशग़ूल रहेंगे।
रमजान के पूरे महीने शहर की मस्जिदों में खास रोशनी और इंतज़ाम किए जाएंगे तथा तरावीह की नमाज़ का एहतिमाम होगा। यह महीना सब्र, तक़वा, इबादत, खैरात और इंसानियत की खि़दमत का पैग़ाम देता है।
मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति के सदर हाजी शरीफ़ ख़ां पठान और नायब सदर रमज़ान मोहम्मद शोर घर ने रमजान-उल-मुबारक की दिली मुबारकबाद पेश करते हुए तमाम अहल-ए-इस्लाम से अपील की है कि रोज़े का एहतिमाम करें, तरावीह की नमाज़ अदा करें और इस पाक महीने को नेक आमाल, ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ और आपसी भाईचारे के साथ गुज़ारें।
कमेटी पदाधिकारियों ने दुआ की कि यह मुबारक महीना शहर और मुल्क में अमन, चौन और आपसी सद्भाव को और मज़बूत करे।
