घायल नीलगाय के बछड़े का इलाज करवाकर वन विभाग को सौंपा

X
By - vijay |7 Dec 2025 7:07 PM IST
भीलवाड़ा। मखन प्लाजा होटल के सामने आस्था कॉलोनी में स्वानों ने एक नीलगाय के बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना गौभक्त किशोर लखवानी को भोला ईसरदासानी ने दी।
सूचना मिलते ही लखवानी सुरभी गौवाहन के चालक शंकर सालवी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों सुनील सिंह, रामप्रकाश तेली, मयंक शर्मा, शिवकृपाल सिंह चौहान और राजू भील की मदद से घायल बछड़े को जिला बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया।
यहां उपनिदेशक महेश काष्ट ने उसका उपचार करवाया। उपचार के बाद वन विभाग के रेंजर प्रशांत भट्ट द्वारा भेजे गए वाहन चालक मनोहर लाल सालवी को बछड़ा सौंपा गया, जिसे बाद में हरणी महादेव स्थित वन विभाग में सुरक्षित पहुंचाया गया।
Next Story
