विहिप की युवा महिला शाखा दुर्गावाहिनी द्वारा द केरल स्टोरी 2 मंगलवार 3 तारीख को दिखायी जाएगी

भीलवाड़ा |विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी भीलवाड़ा महानगर द्वारा बहिनों को मंगलवार को चित्तौड़ रोड स्थित रिलाइंस आइनॉक्स मैं द केरल स्टोरी 2 फ़िल्म का स्पेशल शो दिखाया जाएगा।दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका सोनाली जांगिड ने बताया कि इस फ़िल्म को दिखाने का मुख्य उद्देश्य धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे कथित मुद्दों को लेकर हिंदू बहिनों को जागरूक करना है।इस फ़िल्म की रिलीज़ के दौरान बहिनों द्वारा सक्रिय रहना और फ़िल्म के समर्थन मैं अभियान चलाया गया।केरल स्टोरी 2 मूवी में पिछले एक साल मैं आई 15 घटना का उल्लेख किया गया है जिसमें परिवार ने आरोप लगाया है की हिंदू महिलाओं को इस्लामी तत्वों द्वारा दबाव और उत्पीड़न का शिकार बनाया गया जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी कलावती,अंबिका,वैदेही,संध्या कुशवाह, नव्या,भावना,कामना,अंतिमा शर्मा,मानवी आदि के सहयोग से महानगर के सातो प्रखंड की बहिनों को एकत्रित कर लाया जाएगा द केरल स्टोरी 2 मंगलवार 3 तारीख साढ़े तीन बजे। दिखायी जाएगी
