बरूंदनी में गूंजेगी भक्ति की स्वरलहरियां: 13 मार्च को श्री लक्ष्मीनाथ भगवान का भव्य फूलडोल महोत्सव

बरूंदनी में गूंजेगी भक्ति की स्वरलहरियां: 13 मार्च को श्री लक्ष्मीनाथ भगवान का भव्य फूलडोल महोत्सव
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड)। मांडलगढ़ तहसील के बरूंदनी कस्बे में आगामी 13 मार्च, शुक्रवार को आराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ भगवान का फूलडोल महोत्सव अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समूचे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और ग्रामवासियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सुरमयी भजन संध्या का होगा आकर्षण

महोत्सव के उपलक्ष्य में रात्रि 8:15 बजे से एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें 'श्री देव म्यूजिकल ग्रुप, सूरत' द्वारा सुमधुर वाद्ययंत्रों की संगत दी जाएगी। ख्यातनाम भजन गायक युवराज वैष्णव, तृषा सुथार और दिनेश राठौड़ अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। भक्ति संगीत का यह प्रवाह देर रात तक जारी रहेगा।

तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

आयोजनकर्ता सुरेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जिम्मेदारी 'चामुंडा साउंड, रायला' को सौंपी गई है, वहीं मंच का कुशल संचालन राजेंद्र प्रजापत करेंगे। बड़ी संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने व अन्य प्रबंधों के लिए ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित कर सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए बरूंदनी सहित आसपास के गांवों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Tags

Next Story