नगर न‍िगम ने महात्मा गांधी चिकित्सालय के बाहर से हटाया अतिक्रमण

नगर न‍िगम ने महात्मा गांधी चिकित्सालय के बाहर से हटाया अतिक्रमण
X

भीलवाड़ा हलचल। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से आज नगर नि‍गम की टीम ने महात्मा गांधी अस्पताल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अस्पताल के मुख्य गेट के पास और भोपाल क्लब के बाहर फुटपाथ एवं सड़कों पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मार्ग को अवरुद्ध मुक्त कराया गया।

अस्पताल मार्ग पर बढ़ी थी अव्यवस्था

लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि महात्मा गांधी चिकित्सालय के बाहर और भोपाल क्लब के आसपास थड़ी-ठेले और अवैध कब्जों के कारण एम्बुलेंस के आवागमन में बाधा आ रही थी। मरीजों और उनके परिजनों को पैदल चलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से रखे सामान, होर्डिंग्स और अस्थाई ढांचों को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप

जैसे ही नगर न‍िगम का दस्ता संसाधनों के साथ भोपाल क्लब के बाहर पहुंचा, वहां अवैध रूप से दुकान सजाए बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिषद के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story