नगर निगम का पीला पंजा चला, भीमगंज थाने से माणिक्य नगर तक हटाए अतिक्रमण

X
By - मदन लाल वैष्णव |19 Feb 2026 12:16 PM IST
भीलवाड़ा । शहर में नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज निगम की टीम ने भारी पुलिस जाब्ते और जेसीबी मशीन के साथ शहर के व्यस्ततम इलाकों में दस्तक दी।
नगर निगम के दस्ते ने भीमगंज थाने से लेकर महाराणा मार्केट रोड और माणिक्य नगर रोड पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। निगम के जोरावर सिंंह ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags
Next Story
