भरक में राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का हुआ समापन

गंगापुर। राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन जिसमे
शांतिकुंज हरिद्वार से टोली नायक सुनील शर्मा व टोली के सदस्य द्वारा आरती संगीत प्रवचन का आयोजन हुआ। भरक में 108 कुंडीय यज्ञ को ऐतिहासिक बताया और यज्ञ की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। विदाई गीत का आयोजन हुआ सभी कार्यकर्ताओं का मंच पर सम्मान किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ देव पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ ।
यज्ञ के इस अनुष्ठान में गौभक्त विधायक अशोक कोठारी और सीता देवी पितलिया समारोह में उपस्थिति रहे । जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। जिसमें गायत्री परिवार के घनश्याम पालीवाल ,महेश दाधीच , जमनेश पारीक ,प्रकाश सेन ,केदार दास वैष्णव ,रामचंद्र वैष्णव ,शंकर लाल सोमानी ,मदन गोपाल बहेडिया, रामेश्वर सुखवाल ,शिव प्रकाश शर्मा,गोरव शर्मा,गुड्डू पारीक,हिरालाल सुथार,जमना लाल सुथार,राजकुमार सुवालका, विनोद पंचोली, चांद मल सेन,रामपाल शर्मा,व महिला मंडल तथा सहाड़ा गंगापुर व राजसमंद जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
