शांति जैन महिला मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, सिम्मी अध्यक्ष और चंदा बनी मंत्री

भीलवाड़ा । श्री शांति जैन महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को शांति भवन के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सुनीता पीपाड़ा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए इन्द्रा बाफना और बसंता डांगी को 'संरक्षिका' का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। सर्वसम्मति से सिम्मी पोखरना को 'अध्यक्ष' और चंदा कोठारी को 'मंत्री' मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सरिता पोखरना व स्नेहलता चौधरी (उपाध्यक्ष), प्रमिला कोचिटा (कोषाध्यक्षा), चेतना चपलोत (सहमंत्री) तथा हेमलता खेराड़ा को 'शिक्षा मंत्री' के रूप में चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने नई टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
