बसंत पंचमी पर विशेष महत्व रखता है खाटू श्याम का पीतांबरी बागा

बसंत पंचमी पर विशेष महत्व रखता है खाटू श्याम का पीतांबरी बागा
X

भीलवाड़ा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम का बागा केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि बाबा श्याम की शक्ति और उनके आशीर्वाद का जीवंत स्वरूप माना जाता है। पीतांबरी बागा वह दिव्य पीला वस्त्र होता है, जो बाबा श्याम को विशेष तिथियों पर, विशेषकर बसंत पंचमी के अवसर पर धारण कराया जाता है। शास्त्रों में पीले रंग को पवित्रता, सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना गया है।

पुजारी रूपेंद्र शुक्ला के अनुसार यह वस्त्र बाबा श्याम के विग्रह को और अधिक प्रभावशाली बनाता है, जिससे उसमें सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय तरंगें समाहित हो जाती हैं। भक्तों की अटूट आस्था है कि खाटू श्याम के बागा का एक छोटा सा अंश भी यदि किसी घर की तिजोरी, पूजा स्थल या व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखा जाए तो वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।

मान्यता है कि इससे संतान प्राप्ति, विवाह, व्यापार, नौकरी और सुख-शांति के योग बनते हैं तथा नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। लोक विश्वासों के अनुसार इसे धारण करने या अपने पास रखने से कई असाध्य कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

Tags

Next Story