कबड्डी खिलाडिय़ों को न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा धरना-बोले गूगड़

X

भीलवाड़ा । जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कबड्डी अध्यक्ष व सचिव हटाओ तथा कबड्डी बचाओ की मांग को लेकर धरने को 67 दिन हो गये है पर इनकी मांगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

सत्यनारायण गूगड़ ने बताया कि जब तक भीलवाड़ा के कबड्डी खिलाडिय़ों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक यहां धरना जारी रहेगा चाहे दो या तीन साल ही क्यों न बीत जाये। उन्होंने बताया कि कबड्डी खिलाडिय़ों के साथ अन्याय किया जा रहा है फिर भी यहां के राजनेता चाहे किसी भी पार्टी के हो सभी के सभी चुप्पी साधे हुए है। वहीं प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कबड्डी के खिलाडिय़ों को न्याय नहीं मिलेगा तब धरना जारी रहेगा चाहे दो साल या तीन साल ही क्यों न बीत जाये ।

Tags

Next Story