सोमानी पर‍िवार ने विद्यालय गोद ल‍िया

सोमानी पर‍िवार ने विद्यालय गोद ल‍िया
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) सोमानी परिवार के नेतृत्व में पूर्व सरपंच लादू राम सोमानी ने अपने पुत्रों प्रह्लाद राय एवं प्रभु लाल सोमानी के साथ महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) को गोद लिया। समारोह में प्रभु लाल सोमानी ने विद्यालय की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। बालकों के सहयोग से भामाशाहों ने 13 हजार रुपए दान किए। संस्था प्रधान चन्द्र प्रकाश वैष्णव, पूर्व प्रधानाचार्य प्रियंका पाराशर और अन्य अतिथियों ने विद्यालय के विकास की आवश्यकता बताई। विद्यालय में फर्नीचर, कक्षा कक्षों और स्टाफ की कमी दूर करने की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

Tags

Next Story